{"_id":"62a254ce9c01093a6329d33e","slug":"nainital-milk-union-will-be-modernized-at-a-cost-of-56-crores-bahuguna-haldwani-news-hld4653954128","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 करोड़ की लागत से नैनीताल दुग्ध संघ का होगा आधुनिकीकरण: बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 करोड़ की लागत से नैनीताल दुग्ध संघ का होगा आधुनिकीकरण: बहुगुणा
विज्ञापन
मंडी परिषद हल्द्वानी में आंचल आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ करते दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा।
हल्द्वानी। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बृहस्पतिवार को नवीन मंडी परिसर में आंचल आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने 37 दुग्ध उत्पादकों को सोसायटी वेलफेयर कोष से छह लाख धनराशि के चेक वितरित किये।
दुग्ध विकास मंत्री ने श्वेत क्रांति के क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही लालकुआं में एक लाख लीटर दैनिक क्षमता का अत्याधुनिक डेरी प्लांट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 56 करोड़ की लागत से नैनीताल दुग्ध संघ का आधुनिकीकरण किया जाएगा। कहा कि किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए आगामी कैबिनेट की बैठक में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन को चार रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये करने और सचिव प्रोत्साहन योजना में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
चारे की समस्या को ध्यान में रखते हुए साइलेज में 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों का 22 करोड़ रुपये बकाये का शीघ्र भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर आश्वस्त किया कि कर्मचारियों का लंबित 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश रावत, संदीप कुंवर, दिनेश खुल्बे, भगत सिंह कुमटिया, गीता दुम्का, दीपा रैक्वाल आदि मौजूद रहे।