फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital is immersed in the joy of the birth of Lord Jesus.

Nainital News: प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों में डूबा नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nainital is immersed in the joy of the birth of Lord Jesus.
नैनीताल। क्रिसमस पर बृहस्पतिवार को शहर में स्थित चर्चों में कैरल सिंगिंग समेत अन्य कार्यक्रम हुए। विभिन्न होटलों में केक सेरेमनी के साथ ही पर्यटकों के लिए फन कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन


मेथोडिस्ट चर्च में बृहस्पतिवार सुबह अजय हैरिसन ने विशेष प्रार्थना करवाई। उन्होंने यीशु मसीह के जन्म लेने, उनके द्वारा मानव जाति के कल्याण के कार्य और समाज को दिए संदेश के बारे में बताया। इसके बाद केक काटा गया तथा बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। दिन भर चर्च में समुदाय के लोगों समेत पर्यटकों की आवाजाही रही। कैथलिक चर्च में यीशु के जन्म के मौके पर विशेष चरनी बनाई गई थी। फादर संजय की ओर से प्रार्थना सभा की गई। सुबह प्रार्थना के बाद केक कटिंग हुई। मौजूद लोगों को बाइबल के उपदेश सुनाए गए। सेंट फ्रांसिस होम समेत अन्य स्थानों पर भी प्रार्थना सभाएं हुईं। ज्योलीकोट के संत एंथोनी चर्च में बुधवार रात और सुबह प्रार्थना सभा हुई। यहां फादर नेल्सन, सिस्टर मैरी, शोभा आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन




दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

रामनगर। नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति ने यूएसआर में दिव्यांग बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। समिति की अध्यक्ष शबाना सैफी ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। दूसरी ओर, ग्रोइंग बड्स स्कूल में क्रिसमस का उत्साह के साथ मनाया गया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक नेहा सिंघल, प्रिंसिपल आरती रावत सहित स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed