{"_id":"572f962da5f588421de34ab26f08238a","slug":"nainital-is-buzzing-with-tourists-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर सैलानियों से गुलजार रहा नैनीताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर सैलानियों से गुलजार रहा नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन सरोवर नगरी नैनीताल में हर्ष व उल्लास का वातावरण बना रहा। देशी-विदेशी सैलानियों से पहले दिन सरोवर नगरी गुलजार रही। सैलानियों ने
विज्ञापन
नैनीझील में नौका विहार के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
इतना ही नहीं सैलानियों की भक्तिभावना का अंदाज इस बात से लग रहा था कि सुबह से लेकर दोपहर तक मां नयना देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए भक्तजनों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
दूसरी ओर नगर में पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर माल रोड समेत सभी मोटर मार्गों में जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।
शुक्रवार को नैना देवी मंदिर के साथ ही पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, शिव मंदिर, मां वैष्णों देवी मंदिर आदि धार्मिक स्थलों में भी दिनभर भक्तजनों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा अर्चना की तथा एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।
नए साल के पहले दिन नगर के प्रसिद्व दर्शनीय स्थल चिड़ियाघर में सबसे अधिक सैलानी वन्य प्राणियों के दीदार को पहुंचे। जू की निदेशक डा.तेजस्वनी अरविंद पाटिल के मुताबिक जू में 2600 सैलानियों ने भ्रमण किया जबकि बीते वर्ष जनवरी माह के पहले दिन 1525 सैलानी पहुंचे थे। दूसरी ओर केव गार्डन में 1650 तथा रज्जू मार्ग से 820 सैलानी स्नोव्यू पहुंचे।