{"_id":"686e160996728aba28071cbd","slug":"nainital-high-court-transferred-many-judges-of-the-state-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: हाईकोर्ट ने किए प्रदेश के कई जजों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: हाईकोर्ट ने किए प्रदेश के कई जजों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
Wed, 09 Jul 2025 12:41 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:41 PM IST
सार
नैनीताल हाईकोर्ट ने कई जजों के तबादले किए हैं। आदेश के क्रम में पारुल थपलियाल न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल हाईकोर्ट ने कई जजों के तबादले किए हैं। आदेश के क्रम में पारुल थपलियाल न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पूनम तोदी सिविल जज (जूनियर डिविजन) पिथौरागढ को सिविल जज (जूनियर डिविजन) काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उर्वशी रावत सहायक निदेशक उत्तराखंड न्यायिक एवं कानूनी अकादमी भवाली जिला नैनीताल को स्थानांतरित कर सिविल जज (जूनियर डिविजन) नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। शैलेन्द्र कुमार यादव सिविल जज (जूनियर डिविजन) कीर्तिनगर जिला टेहरी गढ़वाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
चेयरब बत्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी को स्थानांतरित कर न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय रूड़की, जिला हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। करिश्मा डंगवाल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर को न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। तनुजा कश्यप सिविल जज (जूनियर डिवी.) नैनीताल को सिविल जज (जूनियर डिवी.) हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मनोज सिंह राणा सिविल जज (जूनियर डिवी.) जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर को सिविल जज (जूनियर डिवी.) मसूरी जिला देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कार्तिकेय जोशी सिविल जज (जूनियर डिवी.) कर्णप्रयाग जिला चमोली को सहायक निदेशक उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी भवाली जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मोहित महेश न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी जिला नैनीताल को सिविल जज (जूनियर डिवी.) कर्णप्रयाग जिला चमोली के पद पर स्थानांतरित किया जाता है। शुभांगी गुप्ता सिविल जज (जूनियर डिवी.) अल्मोड़ा को न्यायिक मजिस्ट्रेट-II हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
रवि अरोड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा को सिविल जज (जूनियर डिवी.) हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। चेतन सिंह गौतम द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर को सिविल जज (जूनियर डिविजन) कीर्तिनगर जिला टेहरी गढ़वाल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अवंतिका सिंह चौधरी सिविल जज (जूनियर डिविजन) डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) रूड़की जिला हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विशाल गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय हल्द्वानी जिला नैनीताल को स्थानांतरित कर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चंपावत के पद पर तैनात किया गया है। शिव सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट II हरिद्वार को सिविल जज (जूनियर डिवी.) पिथौरागढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रोहित कुमार पांडे सिविल जज (जूनियर डिवी.), ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग को न्यायिक मजिस्ट्रेट-III, हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।उपाधी सिंघल प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवी.) रुड़की जिला हरिद्वार को द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवी.) रूड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उदिशा सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-II, रुड़की जिला हरिद्वार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अल्मोड़ा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आदर्श त्रिपाठी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हल्द्वानी जिला नैनीताल को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर नियुक्त किया गया है। अंजू सिविल जज (जूनियर डिवी.) हरिद्वार को न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर जिला नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। स्नेहा नारंग प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवी.) हरिद्वार को द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवी.) नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। गुलिस्तां अंजुम प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवी.) हल्द्वानी जिला नैनीताल को सिविल जज (जूनियर डिवी.) डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
आयशा फरहीन द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) नैनीताल को द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जहां आरा अंसारी सिविल जज (जूनियर डिविजन) चंपावत को सिविल जज (जूनियर डिविजन) जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। संतोष पच्छमी न्यायिक मजिस्ट्रेट-III, हरिद्वार को सिविल जज (जूनियर डिविजन) उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। समशाद अली सिविल जज (जूनियर डिविजन) मसूरी जिला देहरादून को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन), हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।