फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital-Bhowali Road: Cracks are telling the condition of the road

नैनीताल-भवाली रोड: दरारें बयां कर रही हैं सड़क का हाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nainital-Bhowali Road: Cracks are telling the condition of the road
नैनीताल के भवाली रोड में भूमियाधार के समीप पड़ी दरार। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मानसून सत्र करीब है, लेकिन नैनीताल-भवाली रोड पर अभी तक पिछले साल अक्तूबर में आई आपदा के जख्म नहीं भरे गए। पिछले कुछ दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच इस सड़क पर कई जगह दरारें साफ नजर आने लगी हैं। यदि समय रहते इनकी मरम्मत नहीं की गई तो आगामी बरसात में सड़क के दरकने का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल 18 व 19 अक्तूबर को आई आपदा में नैनीताल भवाली रोड पर कई स्थानों पर सड़कों की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। छह माह की इस अवधि में लोनिवि ने अभी तक केवल जोखिया में स्थित देवी मंदिर से ऊपर की ओर एक क्षतिग्रस्त दीवार को ही ठीक कराया है जबकि दो-तीन स्थानों पर अभी भी दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। इन स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है जिससे आए दिन यहां जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नैनीताल से भवाली तक की 11 किलोमीटर की इस सड़क पर 20 से 25 स्थानों पर सड़क खाई की ओर धंस रही है। सबसे अधिक दरारें पाइंस से लेकर नैनीताल के छावनी क्षेत्र तक हैं। यहां पाइंस में दो स्थानों पर, श्मशान घाट के मुख्य द्वार के समीप, कब्रिस्तान के समीप व कैलाखान क्षेत्र में कई जगह सड़क का खाई की ओर को धंसाव और उसमें पड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं। ऐसे में आगामी बरसाती सीजन में सड़क के धंसने और टूटने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। बावजूद इसके अभी तक जिला प्रशासन और लोनिवि ने सड़क की स्थिति को ठीक कराने की कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कोट
पिछले साल आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल-भवाली रोड की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन पैसा स्वीकृत नहीं हुआ। केवल दस लाख रुपये ही मिले थे जिससे काम कराया जा रहा है। यह सड़क कई जगह धंस रही है। इसका संज्ञान विभाग ने लिया है। सड़क को ठीक कराने के लिए विभाग को कम से कम एक करोड़ रूपये की जरूरत है। धंसाव वाले हिस्सों की जांच के लिए टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) को भी लिखा गया है।
-दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed