{"_id":"587d2acb4f1c1b3503eff727","slug":"nainital-before-congress-to-defend-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के सामने नैनीताल सीट बचाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के सामने नैनीताल सीट बचाने की चुनौती
चंद्रेश पांडे
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
nainital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने और उनके पुत्र संजीव आर्य का नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट फाइनल होने के बाद से जहां एक ओर नैनीताल सीट से भाजपा के दावेदार पस्त पड़ गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अब कांग्रेस के सामने अपनी इस सीट को बचाए रखने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। माना जा रहा है कि यशपाल के भाजपा में शामिल होने से जहां नैनीताल सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा, वहीं इसका असर भीमताल और कालाढूंगी की सीट पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से भाजपा ने हेम आर्या को टिकट दिया था, लेकिन तब कांग्रेस की सरिता आर्या हेम को हराकर विधानसभा में पहुंची थीं। इससे पहले वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से उक्रांद के डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कांग्रेस की जया बिष्ट को हराया था।
विज्ञापन
जबकि, वर्ष 2007 में भाजपा के खड़क सिंह बोहरा ने उक्रांद के डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को हराया था। वर्ष 2012 के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। इस बार कांग्रेस से वर्तमान विधायक सरिता आर्या टिकट की प्रबल दावेदार हैं तो भाजपा से पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन पाल, पूर्व प्रत्याशी हेम आर्या, भीमताल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबादत्त आर्या, एडवोकेट राकेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्या, अशोक कुमार, प्रकाश आर्या व आशा आर्या ने टिकट की दावेदारी कर विधायक बनने के ख्वाब संजोए थे।
लेकिन, सोमवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने और उनके बेटे संजीव का नैनीताल से टिकट फाइनल होते ही भाजपा में टिकट के सभी दावेदारों के चेहरे लटक गए।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो अब नैनीताल सीट पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर तय है। इस चुनावी महासंग्राम में जहां एक ओर कांग्रेस की सरिता आर्या अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ खुद के विकास कार्यों को कैश कराएंगी, वहीं भाजपा प्रत्याशी के रूप में संजीव आर्य अपने पिता द्वारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में कराए गए कार्यों को बेस बनाकर मतदाताओं को लुभाते नजर आएंगे।
चूंकि संजीव ने शुरू से ही कांग्रेस की कार्यप्रणाली देखी है और कांग्रेस के लिए काम किया है, लिहाजा ऐसे में अब वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में भाजपाइयों के साथ कैसे सामंजस्य स्थापित करेंगे, यह देखने वाली बात होगी।