फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Bank employees create ruckus at bank headquarters

Nainital News: नैनीताल बैंक कर्मियों का बैंक मुख्यालय में हल्लाबोल

Thu, 14 Dec 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nainital Bank employees create ruckus at bank headquarters
नैनीताल। नैनीताल बैंक के कर्मचारियों ने बुधवार को बैंक मुख्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन पर नैनीताल बैंक के शेयर व लाइसेंस कॉरपोरेट को बचने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खाताधारकों के निजी डाटा से भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने नैनीताल बैंक मुख्यालय का घेराव करने के बाद नैनीताल बैंक प्रबंधन के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


बुधवार को नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले बैंक की अलग अलग शाखाओं के कर्मचारियों ने मल्लीताल स्थित बैंक मुख्यालय में बैंक को निजी हाथों में देने के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन से पहले आंदोलित कर्मियों ने बैंक प्रबंधन व जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि मैनेजमेंट बोर्ड की सहमति के बिना बैंक का डाटा केपीएमजी को दिया जा रहा है। बैंक का आईपीओ न निकालकर इसके लाइसेंस को बैंक ऑफ़ बड़ौदा निजी कॉरपोरेट को बेचने की साजिश कर रहा है। कहा कि नैनीताल बैंक के शेयरों और लाइसेंस को गुपचुप तरीके से बेचने की साजिश की जा रही है। पिछले एक वर्ष से एक निजी संस्था केपीएमजी के कर्मचारी नैनीताल बैंक से खाताधारकों की जरूरी जानकारी ले रहे हैं। बैंक के मुख्य वित्त अधिकारी महेश गोयल ने बताया कि बैंक कर्मचारियों व खाताधारकों के हित में बैंक कार्य कर रहा है। नैनीताल बैंक में बैंक ऑफ बड़ौदा भी शेयर होल्डर है। बीओबी का निजी संस्था केपीएमजी से करार है। प्रदर्शनकारियों में निशा कामत, सुमित तिवारी, प्रखर पाटनी, राजेश नौडियाल, अंकित भट्ट, संजय जोशी, विजय जोशी, पारस जैन आदि थे।
विज्ञापन





यूनियन की मांगों को अनसुना कर रहा प्रबंधन

पहले चरण की वार्ता के बाद बैंक अधिकारियों ने मुंबई स्थित उच्चाधिकारियों से आंदोलित कर्मियों की वीडियो कॉल पर वार्ता करानी चाही उसमें सक्षम अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचे। इस पर कर्मचारी भड़क गए और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। नैनीताल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि यूनियन की जायज मांगों को बैंक प्रबंधन लगातार अनसुना कर रहा है। यूनियन ने अपनी शिकायत समाधान पोर्टल पर डाली। इस पर केंद्रीय श्रम आयुक्त ने बैंक प्रबंधन एवं यूनियन पदाधिकारी को 15 दिसंबर को देहरादून कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता के लिए भी बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed