फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Musical Sunderkand in Beripadav today on Guru Purnima

Nainital News: गुरु पूर्णिमा पर आज बेरीपड़ाव में संगीतमय सुंदरकांड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Musical Sunderkand in Beripadav today on Guru Purnima
हल्द्वानी। गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में संगीतमय सुंदरकांड और गुरु पूजन आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण कराने वाले 1008 वरिष्ठ महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी बाल कृष्ण यति महाराज संत ही नहीं बल्कि साक्षात शिव स्वरूप त्याग की मूर्ति थे। वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी बताते हैं कि संयमित जीवन नित्य वेद पुराणों का अध्ययन कर उनके उपदेश और प्रवचन से समाज को एक नया संदेश ही नहीं बल्कि नई जिज्ञासा जन मानस में पैदा कराती थी। चातुर्मास में महाराज का देव भक्ति के लिए समर्पण आज भी भक्तों को प्रेरणा प्रदान करता है। महाराज ने विश्वशांति, सामाजिक, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक विकास और चेतना के लिए जीवन पर्यंत प्रयास जारी रखे। वेदांताचार्य स्वामी बाल कृष्ण यति महाराज ने आदर्श श्री विश्वनाथ गुरुकुल महाविद्यालय, भारतीय शिक्षा संस्थान इंदौर के अलावा शंकर आश्रम हरिद्वार, महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी का निर्माण कर क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संदेश क्षेत्र की जनता को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed