फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Udham Singh Nagar News Friend Murder Case in Kichha

Kichha: अवैध संबंधों में हैवान बने दो दोस्त, तीसरे दोस्त को कुल्हाड़ी से काटा, नाले में फेंका शव

Tue, 16 May 2023 04:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 16 May 2023 04:56 PM IST
सार

हत्या की वजह एक महिला से अवैध संबंध बताया जा रहा है। एक हत्यारोपी के संबंध उसके घर के पास रहने वाली एक महिला से थे। घटना के दिन आरोपियों ने फोन करके विश्वजीत को बुलाया। उसके आने के बाद तीनों ने शराब पी और दोनों ने कुल्हाड़ी से विश्वजीत को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News Friend Murder Case in Kichha
दोस्त को कुल्हाड़ी से काटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अवैध संबंधों के चलते दो युवकों ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर जान ले ली। बाद में उसके शव को एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर दस दिन बाद युवक का सड़ा गला शव बरामद किया।

विज्ञापन


आजादनगर की सुभाष कालोनी निवासी विश्वजीत विश्वास (22) पुत्र हरि विश्वास पांच मई को अपनी बाइक से हल्द्वानी के लिए निकला था। उसकी बाइक भूड़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी की सीमा के पास मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो विश्वजीत के दोस्त करन, सुकंतो को हिरासत में लिया। सोमवार को देर शाम दोनों की निशानदेही पर आजादनगर के एक नाले से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


Pithoragarh: नदी के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला चौहरे हत्याकांड के आरोपी का शव, घटना के बाद से था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की वजह एक महिला से अवैध संबंध बताया जा रहा है। एक हत्यारोपी के संबंध उसके घर के पास रहने वाली एक महिला से थे। घटना के दिन आरोपियों ने फोन करके विश्वजीत को बुलाया। उसके आने के बाद तीनों ने शराब पी और दोनों ने कुल्हाड़ी से विश्वजीत को मौत के घाट उतार दिया। शव नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया। एएसपी क्राइम मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले का खुलासा मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक करेंगे।

पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा

शव बरामद करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जब पुलिस टीम शव को बरामद करने की प्रक्रिया में लगी थी तब बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। आरोपियों के साथ शव लेकर जब पुलिस निकलने लगी तो महिलाओं ने हत्यारोपियों को अपने हवाले करने की बात कर हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने किसी तरह आरोपियों को महिलाओं से बचाकर कोतवाली पहुंचाया। इधर कुछ महिलाएं एक आरोपी के घर पहुंच गई लेकिन आरोपियों के सभी परिजन पहले फरार हो गए। वहां से पुलिस ने महिलाओं को वहां से खदेड़ा। आरोपी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

मां की भी हुई थी हत्या

ग्रामीणों के अनुसार विश्वजीत घरों में रंगाई पुताई करके अपनी आजीविका चलाता था। बताया जा रहा है कि विश्वजीत की मां की भी कई साल पहले हत्या हो गई थी। उसके दो भाई अनिल व निकाई हैं। विश्वजीत और दोनों हत्यारोपी तीनों गहरे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि ये तीनों अक्सर साथ दिखाई देते थे। तीनों मजदूर तबके के हैं।

बिजली की मोटा तार मिला

विश्वजीत का शव जिस नाले से बरामद किया गया है वहां झाड़ियों में बिजली का मोटा तार बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या के बाद शव को तार से बांध दिया होगा और फिर उसे उठाकर किसी तरह नाले में लाए होंगे। इधर फोरेंसिक विभाग की टीम के अधिकारी घटनास्थल से नमूने लेते रहे टीम ने नाले के आसपास वाले स्थान पर बारीकी से निरीक्षण कर कई निशान लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed