{"_id":"665276f5b721ce467909dd19","slug":"municipality-issued-challan-to-those-guiding-without-license-nainital-news-c-238-1-shld1020-105417-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पालिका ने बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वालों के चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पालिका ने बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वालों के चालान किए
Sun, 26 May 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बिना लाइसेंस गाइडिंग और अवैध अतिक्रमण को लेकर पालिका की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पालिका फ़र्ज़ी गाइड और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भी पालिका की ओर से कार्रवाई की गई। बता दें कि नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते अपंजीकृत गाइड की संख्या बढ़ गई है।हर चौराहे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अपंजीकृत गाइड पर्यटकों को परेशान करते हैं। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने पालिका से की। शिकायत के बाद पालिका की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शनिवार को ईओ अतुल भंडारी के आदेश पर पालिका की टीम ने मोहन को चौराहा, न्यू पालिका बाजार और मालरोड में अभियान चलाया। बिना लाइसेंस के गाइडिंग कर रहे सात अवैध गाइड के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने पर दस के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। संवाद