फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal corporation started cleaning campaign on Rampur road

Nainital News: नगर निगम ने रामपुर रोड पर चलाया सफाई अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation started cleaning campaign on Rampur road
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में रामपुर रोड पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से कूड़ा उठाया और लोगों को जागरूक भी किया गया। दो बारात घर स्वामियों पर कूड़े के प्रति चक्कर के हिसाब से 1500 रुपया चार्ज भी लगाया। अभियान में अमर उजाला ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के नेतृत्व में शीतल होटल के पास पहुंचे। इसके बाद सड़क के दोनों ओर कूड़ा उठाना शुरू किया। अमर उजाला की टीम ने भी नगर निगम का सहयोग किया। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि दो बारातघर अपने कूड़े को प्राइवेट व्यक्तियों को देते थे। समझाने पर उन्होंने नगर निगम को कूड़ा देने में हामी भर दी है। इस दौरान पार्षद राजेंद्र नेगी, अमित बिष्ट, नीरज बगडवाल, दिनेश, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed