फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation officials removed encroachment from Haldwani market

Haldwani News: सड़क से खदेड़े गए फड़-ठेले वाले, नगर निगम ने 30 मेजें कीं जब्त; 50 ठेलों को भी भगाया

Sat, 09 Nov 2024 07:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Nov 2024 07:48 PM IST
सार

शनिवार को लगने वाले बाजार से होने वाली अव्यवस्था पर इस बार नगर निगम की निगाह पड़ ही गई। सड़क पर फड़ लगाने वाले व्यापारियों की 30 मेजें जब्त कर लीं। साथ ही सड़क पर लगे 50 ठेलों को खदेड़ा गया।

विज्ञापन
Municipal Corporation officials removed encroachment from Haldwani market
सड़क से खदेड़े गए फड़-ठेले वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को लगने वाले बाजार से होने वाली अव्यवस्था पर इस बार नगर निगम की निगाह पड़ ही गई। सड़क पर फड़ लगाने वाले व्यापारियों की 30 मेजें जब्त कर लीं। साथ ही सड़क पर लगे 50 ठेलों को खदेड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान फड़ वालों की निगम अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। वहीं ठेकेदार को चेतावनी दी गई कि वह किसी हालत में सड़क पर ठेले-फड़ न लगने दें।

विज्ञापन

मंडी से होते हुए गौला बाइपास को जाने वाली सड़क किनारे एक बड़े मैदान को यह बाजार लगाने के लिए नगर निगम ने आवंटित किया हुआ है। निगम ने मैदान में बाजार लगाने का ठेका दिया हुआ है। ठेकेदार बाजार में आने वाले दुकानदारों से तहबाजारी वसूलता है। मगर ठेकेदार फायदा कमाने के लिए सड़क पर भी फड़ और ठेले लगवा देता है। इससे सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है।

विज्ञापन

वहीं यह सड़क गौलापार, चोरगलिया को आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इस कारण वहां से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को लोगों को मंडी और हल्द्वानी आने के लिए तीनपानी बाइपास का प्रयोग करना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक हानि तो होती ही है, समय भी बरबाद करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने तीन नवंबर को अपने अंक में ‘शनि बाजार सड़क पर, फायदा ठेकेदार का, परेशानी लोगों को’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बावजूद सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट अपनी टीम के साथ बाजार पहुंचे।

यहां टीम ने सड़क पर लगे बाजार का सामान हटाना शुरू किया। व्यापारियों ने निगम टीम का विरोध किया, लेकिन निगम अधिकारियों के सामने उनकी नहीं चली। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस हुई। निगम के अधिकारियों को तेवर देख व्यापारियों ने अपना सामान सड़क से हटा लिया। इस दौरान टीम ने 30 मेजों को जब्त किया। साथ ही 50 ठेलों को सड़क से खदेड़ा। इसके बाद यह सड़क खुली-खुली नजर आई। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सड़क या उसके किनारे फड़-ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed