फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal. Corporation. milk bar. self-employment.

मिल्क बार स्वरोजगार को प्रोत्साहित करेगा नगर निगम: गजराज

Mon, 02 Jun 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal. Corporation. milk bar. self-employment.
हल्द्वानी। विश्व दुग्ध दिवस पर उत्पादक एवं उपभोक्ता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि दुग्ध उत्पादन को स्वरोजगार का मुख्य जरिया बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित लॉन में आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी मेयर बिष्ट ने कहा कि उन्होंने अपने अनुभवों में देखा कि दूरस्थ पर्वतीय अंचल में दुग्ध व्यवसाय से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों को भी अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मिल्क बार के जरिए स्वरोजगार अपनाना चाहते हैं, नगर निगम उन्हें प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय ने कहा कि पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड आज नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य बना है। वहीं नैनीताल जनपद प्रथम पायदान पर है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध संघ की उपलब्धियों बताईं। उन्होंने दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों में स्थानीय ब्रांड आंचल अपनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक वित्त उमेश पठालनी, संजय भाकुनी, विजय चौहान, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा रैक्वाल, दीपा देवी, हेमा देवी, शांति कोरंगा, कृपाल सिंह, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, गीता ओझा, शांति कोरंगा, रेखा बोरा, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधि, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed