{"_id":"680017ba8f28c1d96a0e1348","slug":"municipal-commissioner-visited-for-cleaning-of-raksiya-drain-haldwani-news-c-337-1-shld1032-121063-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रकसिया नाले की सफाई के लिए नगर आयुक्त ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रकसिया नाले की सफाई के लिए नगर आयुक्त ने किया दौरा
विज्ञापन
रकसिया नाले के निरीक्षण के एक जगह गंदगी मिलने पर सफाई करवाती नगर आयुक्त ऋचा सिंह।
हल्द्वानी। मानसून आने से पहले दमुवाढूंगा चंबलपुर से प्रेमपुर लोसज्ञानी तक रकसिया नाले की सफाई के लिए नगर आयुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया। तय हुआ कि महीना भर अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए 70 कर्मी लगाए जाएंगे। साथ ही 800 पर्यावरण मित्रों को जोड़ा जाएगा। जटायु मशीन का भी इस्तेमाल होगा।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि रकसिया नाले की सफाई का जिम्मा नगर निगम के पास आ गया है। इसलिए बुधवार को उन्होंने नगर निगम की टीम के साथ दुमुवाढूंगा से लालडांठ रोड होते हुए रकसिया नाले से प्रभावित क्षेत्रों का हाल देखा। कहां-कहां नाले की सफाई करानी है, यह चिह्नित किया गया। शीघ्र ही नाले की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नाले और नालियों में गंदगी डालने वाले फड़, ठेले, ढाबे मालिकों से मौके पर सफाई करवाई गई, उन्हीं से कूड़ा भी उठवाया। साथ ही कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। भविष्य में नालियों में कूड़ा डालने पर सामान भी जब्त करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने भी शुरू कर दिए हैं और व्यापक रूप से सफाई अभियान भी चलाया गया। इससे पहले मंगलवार को कालूसिद्ध मंदिर के पास से नालों और नालियों की सफाई शुरू की गई थी। इसके बाद टीम ने मुखानी से लेकर अग्रसेन चौक तक अभियान चलाया।