फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MSP product will be purchased from farmers at home on

किसानों से समर्थन मूल्य पर घर बैठे खरीदे जाएंगे उत्पाद 

Thu, 01 Dec 2016 12:44 AM IST
कैलाश पाठक
कैलाश पाठक Updated Thu, 01 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
MSP product will be purchased from farmers at home on
किसान - फोटो : amar ujala

जिले के काश्तकारों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है कि जल्दी ही नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ी प्राथमिक सहकारी समितियां पर्वतीय क्षेत्र के काश्तकारों से दो किलो या उससे अधिक मडुवा, झिंगोरा, भट, गहत समेत सभी तरह के उत्पाद सरकार द्वारा जारी समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी।

विज्ञापन


किसानों को घर बैठे उत्पाद का समर्थन मूल्य मिल जाएगा। किसानों को मंडी या अन्य इलाकों में अपने उत्पादों को बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि अभी नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक को चेस्ट ब्रांचों से पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल काश्तकारों के उत्पाद खरीदे जाने पर संदेह बना हुआ है। बजट उपलब्ध नहीं होने की दशा में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की इस योजना के बेअसर होने का खतरा भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिले के पर्वतीय क्षेत्र में छोटी जोत के किसान अधिक हैं। कम उत्पादन होने के कारण वह उसे बेचने के लिए मंडी या बाजार तक नहीं लाते।

उन्हें लागत मूल्य से अधिक ट्रांसपोर्टेशन आदि का भाड़ा पड़ जाना इसका बड़ा कारण है। जिले के अधिकतर किसान कोऑपरेटिव सोसायटी से जुड़े हैं। सोसायटी के माध्यम ने उनके ऋण आवेदन कोऑपरेटिव बैंकों की शाखाओं में भेजे जाते हैं, जहां से उन्हें फसली ऋण के साथ ही कंपोनेंट बीज, खाद भी उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि सभी क्रय, विपणन केंद्रों में काश्तकारों के हर तरह के उत्पादों को खरीदने के लिए बोर्ड लगा दिए गए हैं। कृषि, उद्यान और खाद्य विभाग से उत्पादों के सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य मांगे जा रहे हैं। 

काश्तकारों का उत्पाद उनके नजदीकी सहकारी समिति के क्रय, विपणन केंद्र में सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मडुवा, झिंगोरा, मक्का, आलू, अदरक के अलावा हर तरह की दालें किसानों से खरीदी जाएंगी।

खरीद सीमा में न्यूनतम एक किलो से लेकर किसान द्वारा बेची जानी वाले पूरी उपज शामिल है। पांच-दस किलो तक की बिक्री करने वाले छोटे काश्तकारों को इससे अधिक राहत मिलेगी। उनके लिए यह सबसे अधिक सुविधा वाला कदम है।


राजेंद्र नेगी ने बताया कि जिले में उत्पादों की खरीद के बाद उसे हल्द्वानी, रामनगर या आसपास के इलाके में एकत्र किया जाएगा। किसानों के उत्पादों को बेचने के लिए जिला साधन सहकारी संघ और जिला सहकारी बैंक मिलकर बाजार की तलाश करेंगे।

किसानों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed