{"_id":"672a1ebe966a4d8c190c6c05","slug":"mourning-in-the-campus-due-to-the-death-of-bpharma-student-siddhi-in-almora-bus-accident-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Bus Accident: बीफार्मा के छात्र की मौत से परिसर में शोक, दीपावली की छुट्टी पर घर गया था सिद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Bus Accident: बीफार्मा के छात्र की मौत से परिसर में शोक, दीपावली की छुट्टी पर घर गया था सिद्धि
Tue, 05 Nov 2024 07:03 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:03 PM IST
सार
अल्मोड़ा बस हादसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धि विनायक की भी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद से परिसर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा बस हादसे में छात्र सिद्धि विनायक की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के मरचूला में सोमवार को हुए बस हादसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धि विनायक की भी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद से परिसर में शोक की लहर है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह ने बताया कि सिद्धि विनायक दीपावली की छुट्टी पर घर गया था और सोमवार को भीमताल परिसर के लिए आ रहा था। भीमताल पहुंचने से पहले हुए हादसे में उसकी जान चली गई। परिसर के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने घटना पर शोक जताया है।
विज्ञापन
