फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mountain Biking Rally Welcome Nainital

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र के नाम पर पड़ेगा चोटी का नाम

Fri, 07 Jul 2023 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mountain Biking Rally Welcome Nainital
नैनीताल पहुंची नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग माउंटेन टेरेन बाइकिंग एक्सपीडिशन टीम
नैनीताल। नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी की ओर से भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आयोजित की गई माउंटेन बाइकिंग रैली विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंची। यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज स्थित सभागार में बाइकिंग टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के प्रधानाचार्य और टीम लीडर कर्नल अंशुमान भदौरिया ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना की घोषणा वर्ष 2002 के बजट में हुई थी। इस कार्यक्रम का लक्ष्य चीन की सीमा पर स्थित गांवों का व्यापक विकास करना और सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस वर्ष नेहरू पर्वतारोहण संस्थान 11 प्रशिक्षुओं की याद में 11 अविजित शिखरों पर चढ़ाई करेगा और संबंधित चोटियों का नाम प्रशिक्षुओं के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शुभम सांगुड़ी के नाम पर भी एक शिखर का नाम रखा जाएगा। यहां कुमाऊं विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, कार्यक्रम में संयोजक प्रो. अतुल जोशी, 79 यूके बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मलागी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उप प्रधानाचार्य मेजर देवल बाजपेयी, सब लेफ्टिनेंट डाॅ. रीतेश साह, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डाॅ. विजय कुमार, डाॅ. दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed