फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   most remote polling stations of Nainital district are Kachilakot and Sunkot

सत्ता का संग्राम: पांच किमी पैदल चलेंगी पोलिंग पार्टियां, नैनीताल में ये मतदान केंद्र हैं सबसे दूर; जानिए नाम

Sat, 30 Mar 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान है। इसके लिए नैनीताल जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 17 अप्रैल से नैनीताल जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए टीमें रवाना होने लगेंगी।

विज्ञापन
most remote polling stations of Nainital district are Kachilakot and Sunkot
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के महापर्व में प्रत्याशियों, उनके समर्थकों के बीच मतदान कर्मियों की भी कड़ी परीक्षा होगी। नैनीताल जिले में कई मतदान कर्मियों को पहाड़ में 140 किमी का सफर बस में करना होगा, तो कई तो सौ से अधिक किलोमीटर का सफर करने के बाद तीन से चार किलोमीटर की दूरी पैदल ही नापनी होगी। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान है। इसके लिए नैनीताल जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदान के लिए टीमों को भेजने की रूपरेखा भी बनने लगी है। 17 अप्रैल से नैनीताल जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए टीमें रवाना होने लगेंगी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- फ्लैश बैक: 1989 के लोस चुनाव में अवैध मतों ने बिगाड़ दिया था गणित, मतगणना को लेकर हुआ था हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिले की बात करें तो सड़क से सबसे दूर कचिलाकोट और सुनकोट मतदान केंद्र हैं, जहां पहंचने के लिए पहले मतदान कर्मियों को 125 किमी की दूरी बस से तय करनी होगी, इसके बाद उसी दिन 3 से 4 किमी की पैदल चढ़ाई भी चलनी पड़ेगी। 

वहीं सबसे अधिक पैदल दूरी वाला बूथ भीमताल विधानसभा में रीखाकोट है, जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को पांच किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। इससे पहले हल्द्वानी से कालागढ़ी तक 85 किमी का पैदल सफर भी टीम को करना होगा। वहीं विरसिंगिया व अपर्ना 4 किमी, कैड़ागांव-कुकना 3 किमी की पैदल दूरी पर है। जाजर, गहना, सुनकोट 2 किमी की दूरी पर हैं। जबकि कुंडल की सड़क से पैदल दूरी 2.5 किमी है।

मतदान के लिए जागरूकता अभियान जारी है। मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जल्द ही कुमाऊं गीत की लांचिंग की जाएगी। - सुरेश अधिकारी, जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल।

कल कुमाऊंनी गीत किया जाएगा लांच
मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार 31 मार्च को कुमाऊंनी गीत लांच किया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहे लोक गायक
लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में चुनाव का सबसे विशेष महत्व है। चुनावी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाताओं की होती है। ऐसे में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या और राकेश खनवाल के साथ अन्य गायकों ने मतदाता जागरूकता संदेश जारी किए हैं। अपने सोशल अकाउंट के माध्यम से लोक गायक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। 

रामनगर के राजकीय इंटर काॅलेज थारी में स्वीप एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से मतदान करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विधानसभा-61 से सहायक नोडल अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मेरा वोट मेरा अधिकार विषय पर आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी इंदरजीत गौतम, स्वीप से ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंदन सिंह रावत, कंदला के ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed