फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than a thousand people are reaching Mahakumbh every day from Haldwani.

Nainital News: हल्द्वानी से हर दिन महाकुंभ में पहुंच रहे एक हजार से अधिक लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand people are reaching Mahakumbh every day from Haldwani.
हल्द्वानी। प्रयागराज महाकुंभ में देश से ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जा रहे हैं। महाकुंभ को लेकर दस जनवरी से हल्द्वानी डिपो ने तीन बसे चलाई हैं। इसमें औसतन हर दिन करीब दो सौ लोग यात्रा कर रहे। टूर ट्रेवलर से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस, टैक्सी से रोजाना पांच सौ लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं। वहीं अपने वाहनों से औसतन तीन सौ लोगों प्रयागराज जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम हल्द्वानी डिपो ने महाकुंभ के लिए दस जनवरी से अब तक तीन स्पेशल बसें चलाई हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई भी जा रही हैं। विभाग से मिले आकड़ों के अनुसार औसतन करीब दो सौ से अधिक लोग प्रतिदिन रोडवेज की बसों से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इससे डिपो को काफी मुनाफा हो रहा हैं।
विज्ञापन

साधारण बस से एक फेरा पूरा करने में करीब 70-80 हजार तो वॉल्वो से करीब डेढ़ लाख से अधिक की कमाई हो रही है। कम खर्च में महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों के लिए रोडवेज बसें बेहतर साबित हो रही हैं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि महाकुंभ की शुरुआत से तीन बसें रोजाना प्रयागराज भेजी रही हैं। इसमें एक साधारण, दो वाॅल्वो बस हैं। बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी लगाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस, टैक्सी, ट्रेवलर से रोजाना पांच सौ लोग महाकुंभ पहुंचकर कमा रहे पुण्य
हल्द्वानी। प्रयागराज में लगे महाकुंभ के प्रति लोगों की आस्था काफी बढ़ी है। शहर से लेकर पहाड़ों से लोग महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं। कुमाऊं के महानगर हल्द्वानी से रोजाना बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बस के अलावा प्राइवेट बसों, टेंपो ट्रेवलर से प्रयाग जा रहे हैं। टूर ट्रेवलर कारोबारी हरित कपूर ने बताया कि हल्द्वानी से प्राइवेट बसों, टेंपो ट्रेवलर और टैक्सी से रोजाना करीब पांच सौ से अधिक लोग प्रयागराज महाकुंभ के लिए यात्रा कर रहे हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व महाकुंभ में हुए हादसे के चलते कई बसों की बुकिंग कैंसिल हुई हैं। तब भी प्रतिदिन करीब दस से 15 प्राइवेट बसे रोजाना महाकुंभ के लिए जा रही हैं। उनके अनुसार सात फरवरी के बाद दोबारा यात्रियाें का सैलाब उमड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed