फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 1200 mm rainfall will occur during monsoon period.

Nainital News: मानसून काल में 1200 एमएम से अधिक बरसेगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
More than 1200 mm rainfall will occur during monsoon period.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। गर्मी तेज है और मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार इस बार मानूसन काल में बारिश ज्यादा रहने की संभावना बन रही है। अमूमन मानसून में 1200 एमएम पानी बरसता है लेकिन इस बार अधिक पानी बरसने के संकेत हैं। इधर, अगले चार-पांच दिन तक मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य तो कहीं अधिक रहने के आसार हैं।
मानसून काल 10 से 15 जून के बीच शुरु हो जाता है। सबसे पहले केरल में दस्तक देने के बाद उत्तर भारत में मानसून 15 से 20 दिन में पहुंचता है। उत्तराखंड में भी 25 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 28 जून से मानसून शुरु हो जाएगा और इस बार बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना दिखाई दे रही है। सालभर में 1500 एमएम बारिश हो जाती है जिसमें अकेले 1200 एमएम बारिश मानसून में होती है।
विज्ञापन

वहीं, देहरादून मौसम विभाग के जानकार डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि इस समय सामान्य या कहीं सामान्य से अधिक तापमान रहने की भी संभावना है। हर जिले का अलग-अलग सामान्य तापमान होता है। बताया कि हीट वेव जैसी संभावना अभी नहीं है। हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंद हुई सूरज की रोशनी, दिनभर धुंध छायी

हल्द्वानी। शुक्रवार दिन भर धुंध छायी रहने से अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी भी कम रही और तापमान में एक डिग्री की कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 13.1 डिग्री और मुक्तेश्वर का 26.3 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बारिश नहीं हुई और जमीन सूखी है। इस समय हवाएं चल रही हैं जिससे धूल उड़कर धुंध का रूप ले रही है। जब तक बारिश नहीं होती ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed