{"_id":"6a611a46251a47c3f60f9d9a","slug":"monkey-bites-woman-leaves-her-bleeding-nainital-news-c-238-1-shld1020-128509-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बंदर ने महिला को काटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बंदर ने महिला को काटकर किया लहूलुहान
Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के नैनीताल क्लब स्टाफ क्वार्टर में बंदर ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बुधवार को गोदावरी घर के बाहर कपड़े उठा रही थीं। इसी दौरान बंदर ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में महिला लहूलुहान हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बंदर वहां से भाग गया। परिजन महिला को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद एंटी-रेबीज सहित आवश्यक उपचार दिया और छुट्टी दे दी। बीडी पांडे अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि जून में बंदर काटने के 44, जुलाई में अब तक 20 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन