फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Money will have to be deposited for carrying plastic bottles in Nainapeak nainital

Nainital: नैनापीक में प्लास्टिक की बोतल ले जाने पर जमा करने होंगे रुपये, खाली बोतल दिखाने पर धनराशि होगी वापस

Wed, 10 Apr 2024 11:55 AM IST
हीरा मेहरा संदीप कुमार, संवाद
संदीप कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:55 AM IST
सार

नैनीताल के नैनापीक जाने वालों को भी प्लास्टिक की पानी की बोतल, चिप्स व प्लास्टिक के पैकेट ले जाने से पहले प्रवेश द्वार पर उनका शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
Money will have to be deposited for carrying plastic bottles in Nainapeak nainital
पानी की बोतल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल नगर के प्राणी उद्यान की तर्ज पर अब नैनापीक जाने वालों को भी प्लास्टिक की पानी की बोतल, चिप्स व प्लास्टिक के पैकेट ले जाने से पहले प्रवेश द्वार पर उनका शुल्क जमा करना होगा। 

विज्ञापन


रजिस्टर में दर्ज सामान के सापेक्ष खाली बोतल व प्लास्टिक के खाली पैकेट वापस दिखाने पर ही जमा शुल्क वापस किया दिया जाएगा। यदि ले जाई गई प्लास्टिक की बोतलें व पैकेट वापस नहीं किए तो विभाग की ओर से चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैनापीक में घूमने के दौरान कूड़ा फैलाना लोगों को महंगा पड़ सकता है। नैनापीक के जंगल में सफाई के दौरान कई कट्टे प्लास्टिक की बोतलें व पन्नी मिलने के बाद वन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के नए नियमों के अनुसार अब नैनापीक घूमने जाने वालों को गेट में एंट्री के दौरान टिकट लेने के साथ ही रजिस्ट्रर में ले जा रहे प्लास्टिक की पन्नी व बोतलों की भी एंट्री करानी होगी। साथ ही पन्नी व प्लास्टिक की बोतल साथ ले जाने पर रजिस्टर में सामान की एंट्री के साथ शुल्क जमा करना होगा। वहीं वापसी खाली रेपर दिखाने पर शुल्क वापस किया जाएगा, अन्यथा चालान होगा।


ये पढ़ें- Haldwani: लापता छात्र का सड़ा-गला शव गधेरे में मिला, 51 दिन पहले स्कूल के लिया निकला था; पुलिस पर गंभीर आरोप

वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया यह व्यवस्था रविवार से शुरू की जा चुकी है। इससे जंगल में प्लास्टिक फैलने पर रोक लगेगी। साथ ही नैना पीक के जंगल में घूमने वालों को साफ-सफाई मिलेगी। पूर्व में यह व्यवस्था जू में भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed