फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   modi sarker

मोदी सरकार गरीबों की

Sun, 10 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 10 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
modi sarker
 केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ किया। मंडी बाईपास स्थित फारेस्ट लाइन स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महीने में एक रुपए के जरिए व्यक्ति को सुरक्षा कवर दिया जा रहा है। यह बेमिसाल योजना है। मोदी सरकार, गरीबों की सरकार है और उनके हितों के बारे में सोचती है। अब बैंक और अन्य सरकारी संस्थाओं का काम है, वह योजना को जन-जन तक पहुंचाए। इसके लिए बैंकों को कैंप आदि करना होगा।
विज्ञापन


 सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि करीब एक साल पहले मोदी सरकार को चुनकर जनता ने जो विश्वास जताया था, उसे पूरा किया जा रहा है। डीएम दीपक रावत ने कहा कि जिले में 18 से 50 साल के करीब 4 लाख 70 हजार लोग हैं, जिनको योजना का लाभ पहुंचाना है, यह लक्ष्य बड़ा है, जिसे पूरा करने के लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से प्रयास किया जाएगा। बैंक आफ बड़ौदा के कारपोरेट महाप्रबंधक डीएन झुमरवाला ने योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद, जिपं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी और लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed