{"_id":"6840afebdbcc5fa7a001ee7e","slug":"misbehavior-with-police-for-not-helmet-challan-challan-receipt-torn-haldwani-news-c-8-1-hld1044-576060-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना हेलमेट चालान करने पर पुलिस से अभद्रता, चालान रसीद फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना हेलमेट चालान करने पर पुलिस से अभद्रता, चालान रसीद फाड़ी
विज्ञापन
नैनीताल मार्ग पर चालान काटे जाने से नाराज वाहन मालिक, यातायात पुलिस से चालानी पर्ची खींचता हुआ।
हल्द्वानी। बिना हेलमेट चालान काटने के दौरान स्कूटी चालक ने बुधवार को यातायात पुलिस के अपर उप निरीक्षक सहित तीन कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। चालान रसीद फाड़ युवक आरसी लेकर भाग गया। यातायात पुलिस की टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और कोतवाली ले आए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नैनीताल बैंक तिराहा पर बुधवार को यातायात पुलिस के अपर उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पाठक, चालक नरेंद्र अधिकारी और होमगार्ड जवान अमर गोस्वामी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोडवेज की तरफ से स्कूटी सवार युवक बिना हेलमेट आ रहा था। टीम ने उसे रोककर वाहन के कागज मांगे। पुलिस ने हेलमेट न लगाने पर उसका चालान कर दिया। अपर उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पाठक ने बताया कि चालान रसीद पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने पर वह गुस्सा गया। इस पर बिना हस्ताक्षर के चालान ऑनलाइन भर दिया गया। इस दौरान वह अभद्रता करते हुए चालान रसीद फाड़ते हुए आरसी छीनने लगा। आरसी लेकर वह रोडवेज की ओर भागा लेकिन पीछा कर कोतवाली के पास उसे पकड़ लिया गया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि अपर उप निरीक्षक की तहरीर पर लाखन सिंह बिष्ट निवासी कठघरिया के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का चालान भी किया है।