फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Misbehaved by adding narcotics to Frutti

फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved by adding narcotics to Frutti
rape
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर फार्मासिस्ट सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले की युवती शहर में किराए का कमरा लेकर मेडिकल का कोर्स करती है।
युवती की पढ़ाई के दौरान फार्मासिस्ट का कोर्स कर रहे जिशान से नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि जिशान ने शादी करने का झांसा दिया। इसकी जानकारी जिशान के माता पिता और परिवार की सदस्य को थी। जिशान उसे दो फरवरी 19 को अपने साथ लेकर गया और फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात कराया। इस मामले में युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376(2) और धारा 312 के तहत जिशान के साथ उसके माता पिता और परिवार की सदस्या नेहा अंसारी पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed