फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister Sadhvi Niranjan Jyoti

घोटाले के नाम पर होती थी भारत की पहचान

Sun, 10 May 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 10 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Minister Sadhvi Niranjan Jyoti

बेबाक एवं बेतुके बयानों के कारण विवादों में रहने और केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाली केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को हल्द्वानी में हर सवाल का जवाब तोल मोल कर दिया। जम्मू-कश्मीर और भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के सबसे अधिक सुरक्षित होने जैसे संवेदनशील मामले पर भी सोच-समझकर बोलीं। अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि एक साल में विश्व पटल पर देश की पहचान बदली है। पिछले दस सालों में भारत घोटालों के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को सर्किट हाउस में अमर उजाला से बातचीत की। जम्मू-कश्मीर में भारत विरोधी गतिविधियों पर बहुत कुरेदने पर बोलीं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह बयान दे चुके हैं। सहयोगी पार्टी पीडीपी से कुछ शर्तों पर समझौता हुआ है, लेकिन देश हित के मसले पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मसले पर सीधे नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में वसुदेव कुटुंबकम की संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। अन्य देशों में कट्टरपंथ के कारण अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सुरक्षित नहीं हैं। सबसे बड़ा प्रमाण है कि किसी जाति-धर्म ने नहीं बल्कि सर्व समाज ने केंद्र में बहुमत की सरकार दी है।
विज्ञापन


गरीबों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने जो योजना शुरू की थी वो सरकार बदलने के बाद बंद हो गई थीं। मोदी सरकार ने जन-धन योजना के माध्यम से गरीबों के लिए बैंकों के बंद दरवाजे खोले। प्रतिदिन 13-14 किलोमीटर की रोड बन रही है। कोयला बेचकर राज्य सरकार को केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा धन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में मेघा फूड पार्क की घोषणा 2010 में की थी। 2014 में उन्होंने पार्क का शिलान्यास किया। केंद्र सरकार पर पार्क की योजना को रद्द करने का झूठा आरोप लगाकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही 177 देशों ने योग को मान्यता दी और 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

परिवारवाद वाली पार्टी में होती है कैप्चर संस्कृति
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मोदी, अमित शाह और जेटली ने पार्टी को कैप्चर नहीं किया है। भाजपा लोकतंत्र को मानने वाली पार्टी है। पार्टी कैप्चर करने की संस्कृति राजा में या परिवार वाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों में होती है। भाजपा में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है और किसी पर फैसला थोपा नहीं जाता है।


एचएमटी पर प्रधानमंत्री और भारी उद्योग मंत्री से होगी बात
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बीमार इकाईयों को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते से बात होगी। एचएमटी रानीबाग का मामला भी दोनों के समक्ष उठाया जाएगा। प्रयास होगा कि एचएमटी को पटरी पर लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed