फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining businessmen will knock on the door of the court

खनन कारोबारी खटखटाएंगे अदालत का दरवाजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mining businessmen will knock on the door of the court
लालकुआ। नंधौर, बरेली रोड और रामपुर रोड के अधिकांश स्टोन क्रशरों ने खनन सामग्री लेना बंद कर दिया है। इस मामले में क्रशर संचालकों का कहना है कि माल की डिमांड नहीं होने की वजह से खनन व्यवसायियों से उपखनिज खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। मजबूरन उन्हें खनन सामग्री लेनी बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन

स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि इस समय स्टोन क्रशर व्यवसायी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते क्रशरों के हालात अत्यधिक खराब हैं। ऐसे में खनन सामग्री न लेने का निर्णय शेष बचा है। इधर, मई में वाहनों का टैक्स जमा कर देने के बाद क्रशर संचालकों द्वारा खनन सामग्री लेने से इनकार करने के चलते वाहन स्वामी एवं खनन व्यवसायी परेशान हैं। खनन कारोबारियों का कहना है कि जल्द ही समतलीकरण और गौला रॉयल्टी के रेट में भारी असमानता को लेकर वह न्यायालय की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि समतलीकरण पहाड़ों में होता है जबकि सरकार द्वारा यह तुगलकी फरमान जारी कर हजारों खनन व्यवसायियों पर जबरन थोपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed