फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mini bus filled with tourists overturned near red soil

पर्यटकों से भरी मिनी बस लाल मिट्टी के पास पलटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mini bus filled with tourists overturned near red soil
Mini bus filled with tourists overturned near red soil - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी (नैनीताल)। नैनीताल घूमकर लौट रहे मुंबई के पर्यटकों की मिनी बस बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे कालाढूंगी थानांतर्गत लाल मिट्टी के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार छह पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुंबई के पर्यटक टेंपो ट्रेवल्स की मिनी बस (यूपी 17 एटी-3454) से नैनीताल घूमने आए थे। बस में चालक समेत 22 पर्यटक सवार थे। बुधवार को लौटते समय शाम करीब पौने पांच बजे लाल मिट्टी के पास ब्रेक फैल होने से बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मुंबई निवासी भाग्यश्री (27) पुत्री रतन लाल मिस्त्री, सुरभि (23) पुत्री सुबोध, महेश पटेल (26) पुत्र राजश्री पटेल, निधि (25) पुत्री गिरीश, अथर्व (19) पुत्र विनय नेरुरकर, बीकानेर निवासी ईशान (29) पुत्र चंद्र प्रकाश कुकरेजा घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद 108 सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायल पर्यटकों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक दिल्ली निवासी दीपक भी घायल हुआ है। घटना की खबर मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती भाग्यश्री की हालत गंभीर है, उसे आईसीयू में रखा गया है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed