फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Milk booths will be built in parks and public places

Nainital News: पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे मिल्क बूथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Milk booths will be built in parks and public places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। नगर निगम के पार्क और सामुदायिक स्थानों पर मिल्क बूथ बनाए जाएंगे। नैनीताल रोड पर नगर निगम आवास से खंडेलवाल पार्क तक ई-चार्जिंग स्टेशन बनेगा। निगम की ओर से आवंटित दुकानों का किराया लेने की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला शुक्रवार को नगर निगम सभागार में हुई बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला ने कहा कि पुनर्वास योजना के तहत 200 लोगों को भविष्य में नगर निगम की दुकानें बनाए जाने पर प्राथमिकता के तौर पर दुकानों का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम के पार्कों और पार्किंग स्थलों पर मिल्क बूथ स्थापित किए जाएंगे। कार्यकारिणी की बैठक में निगम की आय बढ़ाने के अलावा अन्य प्रस्ताव रखे गये। इस दौरान ऊंचापुल में जन मिलन केंद्र बनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मान लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने रोडवेज, मटरगली और प्रेम सिनेमा क्षेत्र का बाजार 24 घंटे सातों दिन खोले जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई जिसमें कहा गया कि इसे लेकर प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा। जिससे रात में आने वाले लोगों को खाने-पीने संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर पांच से सात नगर निगम की दुकानों, किराएदारों और विवादित दुकानों के नामांतरण के मामले निस्तारित किए गए। साथ ही कई अन्य प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कम्मोरानी, विद्या देवी, शकिर हुसैन, नरेंद्रजीत सिंह रोडू, धीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र कुमार, महेंद्र चंद्र, राजेंद्र सिंह नेगी, अमित बिष्ट समेत अन्य कार्यकारिणी अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed