{"_id":"0aa73b6aabbacda2fa12341b85d5819b","slug":"memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 16 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार एनआर आर्या का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्कूल संचालक बच्चों से वह फीस ले रहे हैं, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्कूलों द्वारा विकास शुल्क के नाम पर बच्चों से भारी शुल्क लिया जा रहा है, जिन स्कूलों ने गलत तरीके से शुल्क लिया है वह अविलंब बच्चों को शुल्क वापस करें। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सभी स्कूलों से गाइड लाइन तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज, नगर महामंत्री प्रेम हाल्सी, विनोद अधिकारी, ऋषिपाल यादव, सोनू महरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, चंदन बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत रावत, नदीम अख्तर, यतिन रौतेला, रोहित मनराल, महिपाल बिष्ट, विक्रम रावत, तारा सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, हेमंत भट्ट, गणेश मठपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन