{"_id":"570aa9134f1c1be270c810c8","slug":"membership-of-the-rebels-in-the-high-court-hearing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागियों की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागियों की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में सुनवाई सोमवार को होगी। बागी विधायकों ने स्पीकर के आदेश को हाईकोर्ट में याचिका दायर चुनौती दी थी।
बागी विधायकों के खिलाफ स्पीकर का पक्ष रखने के लिए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल शनिवार को ही यहां पहुंच गए थे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं की पूरी टीम यहां आई है। इनमें देवदत्त कामथ, पद्मालक्ष्मी, अमित सिब्बल, निजाम पाशा, जावेद उल रहमान शामिल है। रविवार को इन अधिवक्ताओं ने दिन भर कई दौर में चर्चा कर सोमवार को होने वाली बहस की रणनीति बनाई। इस मामले की सुनवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गजों की नजर है। कांग्रेस ने कानूनी मोर्चे पर बागियों को सबक सिखाने के लिए कोर्ट में दमदारी से पक्ष रखने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा काऊ, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेंद्र मोहन सिंगल व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सदस्यता खत्म करने संबंधी विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
सिब्बल ने की किलबरी की सैर
नैनीताल। पूर्व कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने किलबरी की सैर की। उनके साथ उनके साथी अधिवक्ता भी थे। कांग्रेस के नेता धीरू बिष्ट ने बताया कि सिब्बल को यहां के नजारे बहुत पसंद आए और उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और शांति की भरपूर सराहना की।