{"_id":"61cf5d1e9d5dd8375957df36","slug":"meeting-of-central-minister-ajay-bhatt-in-kathgodam-haldwani-news-hld449505659","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाओं को समय से पूरा करें अधिकारी -अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाओं को समय से पूरा करें अधिकारी -अजय
विज्ञापन
काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में दिशा की मीटिंग लेते केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट। संवाद
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को जनप्रतिनिधियों से शिकायत मिली कि एचटीएच में पर्वतीय क्षेत्रों सेे आ रहे मरीजों को आयुष्मान कार्ड पर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस मामले में उन्होंने सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सर्किट हाउस में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना होगा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि लालकुआं पीएचसी सेंटर में टेक्नीशियन का पद सृजित नहीं होने से वहां के लोगों को एक्सरे के लिए हल्द्वानी आना पड़ता है।
सांसद ने टेक्नीशियन तैनात करने और चिकित्साधिकारी के पद को सृजित करनेे के लिए स्वास्थ्य सचिव से वार्ता की। सीएमओ ने कहा कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी सेंटरों में 263 आक्सीजन कंसट्रेटर स्थापित हैं। 574 आक्सीजन कंसट्रेटर स्टोर में अतिरिक्त रखे गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समय से पहले बंद होने वाले चिकित्सालयों का अधिकारी औचक निरीक्षण करें।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर हल्द्वानी में डीआडीओ की ओर से निर्मित कोविड अस्पताल का समय एक्सटेंशन करने के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि जिले में वैक्सीन की प्रथम डोज 99.45 प्रतिशत लोगों को लगाई गई है। दूसरी डोज भी 81.44 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज और 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को 3 जनवरी से कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। डीएम ने 15-18 आयु के बच्चों को वैक्सीन विद्यालयों मे लगाने के निर्देश दिए।
सिंचाई विभाग ने बताया कि आपदा दौरान क्षतिग्रस्त गौलापार खेड़ा क्षेत्र की नहर के लिए चार करोड़ का स्टीमेट शासन को भेजा है लेकिन राशि नही मिली है। इस पर सांसद भट्ट ने सिंचाई विभाग के सचिव से वार्ता कर नहर मरम्मत के लिए शीघ्र राशि उपलब्ध कराने के लिए कहा।
चोरगलिया ट्रंचवियर के लिए वन विभाग से शीघ्र स्वीकृति लेने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए। पता चला कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत नई लाइन बिछाई जा रही है। लाइनों में पानी नहीं आने के बाद भी बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहे हैं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान को जांच कर बिल वापस करने के निर्देश दिए।
विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि तल्ली हल्द्वानी में पेयजल योजना का शिलान्यास कई माह पहले हो चुका है लेकिन 50 मीटर लाइन न डालने केे कारण पानी अभी तक चालू नही हुआ है। इस मामले में डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप को तीन दिन के भीतर 50 मीटर लाईन डालकर पानी चालू करने के निर्देश दिए।
बिंदुखत्ता क्षेत्र राजस्व क्षेत्र न होने के कारण जलजीवन मिशन के तहत लोगों को पानी कनेक्शन नहीं मिल रहा है। इस मामले में मानकों की शिथिलता के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजने की सलाह दी।
लोनिवि की समीक्षा दौरान भट्ट को अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि हल्द्वानी शहर मे वाहनों का दबाव देखते हुये हल्द्वानी मेन रोड में फ्लाईओवर प्रस्तावित है जिसके लिए आठ कंपनियों द्वारा आवेदन किया गया है स्वीकृति के उपरान्त कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने रामगढ़ से नथुवाखान सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। हैड़ाखान-मुरकुटिया मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिए। समीक्षा मेें मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मनरेगा की शतप्रतिशत राशि व्यय की गई।
एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत 295 लक्ष्य के सापेक्ष 315 समूहों का गठन किया गया है। बैठक में दीनदयाल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि, बीमा योजना मिड डे मील, कौशल विकास योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्टीय खाद्य योजना, सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा की गई।
बैठक में विधायक नवीन दुम्का, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, सचिन नेगी, ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, रूपा देवी, पुष्पा नेगी, डीएफओ टीआर बीजू लाल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, ईई लोनिवि रविन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।