फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   medicine available in medical store

राहत: मेडिकल स्टोरों से खत्म हुई दवाओं की किल्लत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
medicine available in medical store
हल्द्वानी। लॉकडाउन के बाद से मेडिकल स्टोरों पर हुई दवाओं की किल्लत दूर हो गयी है। दवाओं की आपूर्ति देहरादून के साथ ही बाहरी राज्यों से होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से ब्लड प्रेशर, डाइबटीज, अस्थमा, गठिया, मानसिक रोग आदि बीमारियों के मरीजों ने दवाओं को भारी मात्रा में खरीदना शुरू कर दिया था। दवाओं की फैक्ट्रियों से रुकी आपूर्ति और लोगों द्वारा इनकी बड़ी मात्रा में खरीद की वजह से मेडिकल स्टोरों में दवाओं की किल्लत शुरू हो गई थी। राहत की बात यह है कि दो दिनों से दवाओं की आपूर्ति शुरू होने की वजह से आमजन को राहत मिली है। देहरादून से हल्द्वानी की ओर दवा कंपनियों ने अपने ट्रकों से माल भिजवाया है। साथ ही ट्रांसपोर्ट से भी दवाओं के ट्रक आना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से भी दवाएं आने लगी हैं।
विज्ञापन
पहाड़ को भी आपूर्ति शुरू हल्द्वानी। पहाड़ में भी दवाओं की आपूर्ति थोक विक्रेताओं ने शुरू कर दी है। रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जगहों के लिए हल्द्वानी से अब रोजाना दवाओं की आपूर्ति शुरू हो गयी है। मेडिकल स्टोर स्वामियों का कहना है कि प्रशासन ने दवाओं की आपूर्ति शुरू करवाकर जनता को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट : लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। दवाएं आना शुरू हो गयी हैं। बीपी, डाइबटीज, अस्थमा, गठिया जैसी बीमारियों की दवाएं पूरी तरह से दवा स्वामियों के पास उपलब्ध है। - संदीप जोशी, महामंत्री, कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएसन हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed