फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical college ragging again

मेडिकल कालेज में फिर रैगिंग

Fri, 10 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 10 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में रैगिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सर्जरी एमएस प्रथम वर्ष के छात्र ने यूजीसी की नेशनल एंटी रैगिंग सेल में शिकायत करते हुए सीनियरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। रैगिंग की शिकायत प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, डीएम और एसएसपी से भी की गई है। 
विज्ञापन


30 मई को एमएस प्रथम वर्ष के छात्र अजीम ने एमएस तृतीय वर्ष के छात्र डा. मयंक कश्मीरा पर रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए कालेज प्रशासन से शिकायत की थी। कालेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। अजीम ने मामले की शिकायत यूजीसी की नेशनल एंटी रैगिंग सेल में भी की। रैगिंग की शिकायत होने पर कालेज प्रशासन हरकत में आ गया था। कालेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने पुलिस और अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों के सामने करीब तीन घंटे तक आरोपी छात्र और शिकायतकर्ता से पूछताछ की थी। कमीज का बटन बंद करने की बात सामने आई थी। डा. कश्मीरा ने अजीम से शर्ट का बटन बंद करने को कहा था। इसे बेइज्जती समझते हुए शिकायत की गई थी। अजीम ने शिकायत वापस ले ली थी। 
विज्ञापन


दो दिन पहले मंगलवार को छात्र अजीम ने सर्जरी द्वितीय वर्ष छात्र डा. अमित देवल समेत अन्य वरिष्ठों पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत यूजीसी की नेशनल एंटी रैगिंग सेल में की है। अजीम ने बताया कि मामले की शिकायत विभागाध्यक्ष से भी की थी। उन्होंने मंगलवार को बुलाया था और घंटों बैठाए रखने के बाद भी बात नहीं की। बुधवार को फिर 11 बजे बुलाया दो घंटे बैठाने के बाद एक बजे बुलाया और डराने-धमकाने का प्रयास किया। अजीम ने बताया कि अंदर बैठे सीनियर डाक्टरों ने पिता के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत मेडिकल कालेज के प्राचार्य, सर्जरी विभाग के एचओडी, जिलाधिकारी और एसएसपी से की है। अजीम ने कहा कि शिकायत की प्रति यूजीसी की एंटी रैगिंग सेल को भी भेजेंगे। अजीम ने बताया कि एक अन्य छात्र ने भी शिकायत की थी मगर उसे डरा धमकाकर शिकायत वापस करा दी गई। अजीम ने बताया कि 24 घंटे इमरजेंसी में ड्यूटी कराई जा रही है। कहा कि कैंटीन में चाय पी रहा था और सीनियर छात्र अमित देवल ने अभद्रता की। 

=====================
कोट 
इस मामले की जांच सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. केएस शाही को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीजी में रैगिंग का पहला मामला है। पीजी में आज तक रैगिंग की बात कभी सामने नहीं आई। पूर्व में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में छात्र ने शिकायत वापस ले ली थी। 
डा. सीएमएस रावत 
कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed