{"_id":"5f8a0ec38ebc3e9ba43c0475","slug":"meat-smuggling-from-honda-city-car-three-arrested-ramnagar-news-hld4008421159","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी कार से मांस की तस्करी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होंडा सिटी कार से मांस की तस्करी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए पशुतस्कर।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पूछड़ी क्षेत्र में पशुओं को काटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। आरोपी मांस को होंडा सिटी कार से मुरादाबाद ले जा रहे थे।
सीओ पंकज गैरोला ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तीन दिन पहले पूछड़ी गांव के जंगल में तीन पशुओं का मांस मिला था। मौके से पशुओं के अवशेष जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पशुओं के मांस को ले जाने में होंडा सिटी कार और बाइक का इस्तेमाल किया जाता है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बृहस्पतिवार रात कालूसिद्ध रोड पर एक बगीचे में से होंडा सिटी कार बरामद की। कार की डिक्की में कटे पशुओं के अवशेष और औजार बरामद किए गए। कार से पुलिस ने आसिम उर्फ कलुआ निवासी थाना गुलशहीद मुरादाबाद, सलमान और अरमान निवासी गैस गोदाम ऊंटपड़ाव रामनगर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मलिक कुरैशी निवासी मंसूरपुर थाना असमौली संभल फरार है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने बताया कि वह पूूछड़ी गांव किनारे एक घर में रह रहे थे। उन्होंने जंगल के किनारे मवेशियों को चरता देखा और उन्हें काटने की योजना बनाई।
विज्ञापन
सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गोवंश अधिनियम 2007 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछड़ी निवासी भगवती देवी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट और प्रताप सिंह के पशुओं को जंगल में पेड़ से बांधकर काटा और मांस कार में रखकर मुरादाबाद बेच आए।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक जयपाल चौहान, उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र नेगी, मनोज नयाल, दिनेश जोशी, सिपाही नसीम अहमद, महबूब अली, हेमंत सिंह, तालिब हुसैन, जसवीर सिंह, ललित राम, विपिन शर्मा, संजय प्रसाद, मो. राशिद, संतोष कुमार आदि शामिल थे।
लावारिस पशुओं को गोशाला भेजा जाएगा
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि शहर में घूम रहे पालतू पशुओं को उनके स्वामी घरों पर बांध लें। अन्यथा प्रशासन की ओर से इन पशुओं को गोशाला में भेज दिया जाएगा।