फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MCA student found dead in room in Bhimtal

भीमताल में कमरे में मृत मिला एमसीए का छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
MCA student found dead in room in Bhimtal
मृत छात्र भावेश जोशी की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी भीमताल में एमसीए तृतीय सेमेस्टर का छात्र भावेश जोशी मेहरागांव में किराए के कमरे में मृत मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था। डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के शियाली लाइन टकारा निवासी नरेश चंद्र जोशी का 22 वर्षीय बेटा भावेश जोशी मेहरागांव के भूपाल सिंह क्वीरा के मकान में किराये के कमरे में रहता था। उसने सात दिन पहले ही कमरा लिया था। सोमवार को भूपाल सिंह क्वीरा ने बताया सोमवार सुबह 9:30 बजे तक भावेश नहीं दिखा दिया। खिड़की से अंदर देखा तो वह अचेत अवस्था पर पड़ा था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने कमरे का निरीक्षण किया मगर सोसाइड पदार्थ या जहरीला पदार्थ नहीं मिला। छात्र को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

============
रविवार की सुबह 12 बजे चले गया था
भूपाल सिंह क्वीरा ने पुलिस को बताया कि भावेश रविवार की दोपहर 12 बजे कमरे में ताला लगाकर कहीं जाने की बात बोलकर चला गया था। रात दस बजे तक वह नहीं लौटा था। रात कब आया इसका पता नहीं चल सका। उधर, कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि भावेश जोशी छह और 13 सितंबर दो दिन ही क्लास में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

==================
खाना बाजार से लाया था
कमरे के अंदर पन्नी में रखा खाना मिला। छात्र ने खाना नहीं खाया था। कमरे से सिगरेट और बीड़ी के टुकड़े भी मिले हैं।
====================
नाना के घर रहकर किया था बीसीए
भावेश के नाना रेवाधर जोशी ने बताया कि उसने लामाचौड़ के आम्रपाली संस्थान से बीसीए किया था। कुछ समय से वह उनके वहां भी नहीं आ रहा था। उन्होंने पुलिस केा बताया कि दोस्ती अधिक होने से वह बिगड़ रहा था। नानी ने बताया कि भावेश के पिता नरेश जोशी खटीमा में उनकी छोटी बेटी के स्कूल में काम करते है। उसका एक छोटा भाई भी है। भावेश ने बीसीए उनके घर रहकर किया लेकिन कई दिनों से वह उनके घर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed