फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mbpg college rally ban

एमबीपीजी कॉलेज में रैली निकालने पर प्रतिबंध

Thu, 08 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 08 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
mbpg college rally ban
बैठक - फोटो : अमर उजाला

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में चल रही अराजकता पर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों के रैली निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया। रैली निकालने वाले प्रत्याशी पकड़े जाने पर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

विज्ञापन


कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिंगदोह कमेटी की धज्जियां उड़ रही हैं। कॉलेज में जुलूस निकालकर नारेबाजी हो रही है और पंफलेट बांटे जा रहे हैं। बुधवार को भी कॉलेज में जमकर अराजकता हुई थी।
विज्ञापन


लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम के सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, पुलिस, कालेज प्रशासन और छात्रसंघ चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में छात्रों ने सुझाव दिए। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने सभी के सुझाव सुनने के बाद कहा कि कॉलेज परिसर में रैली नहीं निकाली जाएगी। रैली निकालने वाला छात्रसंघ प्रत्याशी पकड़े जाने पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कॉलेज का माहौल किसी भी दशा में खराब नहीं होने दिया जाएगा। कानून का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटना जाएगा।

मैं बताऊंगा कि मेरी पावर क्या है

सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने कहा कि अराजकता होने पर 107/16 में चालान कर गिरफ्तार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मजिस्ट्रेट जेल भेज सकते हैं। बैठक के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने पूछा जेल जाने वाला व्यक्ति कितने दिन में छूट जाएगा।

इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जवाब दिया 14 दिन में। मजिस्ट्रेट के पास पावर होती है और समय आने पर मैं तुम्हें बताऊंगा मेरी पावर क्या है। मेरे आदेश पर जेल में रहने की मियाद बढ़ भी सकती है।

उन्होंने कहा कि चुनाव की तिथि घोषित होने तक रैली निकालने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद लिंगदोह समिति के दायरे में रहते हुए ढील दी जाएगी।

कॉलेज के अंदर होने वाली घटना के लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार नहीं

एमबीपीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने प्रत्याशियों को जमकर अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि कॉलेज में होने वाले हुड़दंग से पढ़ाई में बाधा पड़ती है। छात्रनेता इस बात पर आमादा थे कि रैली निकालने की अनुमति सभी को मिल जाए।

डॉ. भाकुनी ने कहा कि कॉलेज परिसर में कोई अनहोनी होने पर पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं होगी। जुलूस निकालने के दौरान आपस में टकराव हो सकता है। कॉलेज में शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कॉलेज गेट पर हुुई छात्रों की गार्ड से बहस

बृहस्पतिवार को कॉलेज के सभी गेट बंद थे। सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ कॉलेज गेट पर लगनी शुरू हो गई थी। प्राध्यापकों को अंदर जाने दिया गया, लेकिन छात्रों को नहीं। भड़के

शिक्षकों को कॉलेज में जाना पड़ा डाक घर के रास्ते

एमबीपीजी कॉलेज में प्राध्यापकों को तीसरे गेट से एंट्री दी गई। 10:30 बजे के बाद आने वाले शिक्षकों को कॉलेज के पास स्थित डाक घर के रास्ते से अंदर आना पड़ा। गेट सभी के लिए दोपहर एक बजे खोला गया।


बृहस्पतिवार को कॉलेज में दाखिला हुआ और मार्कशीट वितरित की गई। हालांकि पुलिस फोर्स आज भी कॉलेज में तैनात रहा। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र बन रहे हैं। परिचर पत्र से वंचित छात्र-छात्राएं अपना आई कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed