फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mbeepiji was colored, wall adorned in the promotion rates

सतरंगी हुआ एमबीपीजी, प्रचार में दरो दीवार सजी

Wed, 30 Sep 2015 01:31 AM IST
धन सिंह बिष्ट /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
धन सिंह बिष्ट /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Wed, 30 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन

 इन दिनों एमबीपीजी कालेज सतरंगी हो गया है। मौका है कालेज में छात्रसंघ चुनाव का। महाविद्यालय के भीतर और बाहर जमीन से लेकर छतों तक रंग बिरंगे स्टीकर बिखरे हैं।

विज्ञापन


कालेज के मैदान में झंडे, बैनर, पंफ्लेट की कालीन बिछी है। दीवारों को पोस्टर और छतों को विशालकाय होर्डिंग ने ढक दिया है।

कालेज का यह बदला नजारा छात्रसंघ चुनाव की भव्यता को दर्शा रहा है, वहीं प्रत्याशियों के अनाप शनाप खर्च को भी बयां कर रहा है। यही स्थिति महाविद्यालय के बाहर की है।
विज्ञापन


कालेज से नैनीताल रोड पर दोनों ओर दो सौ मीटर के दायरे में सड़क, पेड़, दीवार, बिजली के खंभों यहां तक की फुटपाथ पर खड़े चाय, चाट के ठेले भी बिना रंग रोगन के ही रंगीले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चुनाव छात्र नेताओं के लिए वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है। चुनावी प्रचार में मोटे खर्च का हिसाब भले ही किसी के पास न हो, लेकिन कालेज एवं आसपास फैली प्रचार सामग्री को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed