फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marpeet in Moonakot Block

कार्यालय में घुसकर मूनाकोट के बीडीओ के साथ धक्कामुक्की और गाली गलौज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Marpeet in Moonakot Block
कार्रवाई की मांग को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन करते मूनाकोट विकासखंड के कर्मचारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट/पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के बीडीओ के कार्यालय में घुसकर धक्कामुक्की और गालीगलौज करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बीडीओ सहित विकासखंड के सभी कर्मचारियों ने विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। बीडीओ सहित अन्य कर्मचारियों की ओर से जाजरदेवल थाने में ब्लॉक प्रमुख के पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। गैना के ग्राम प्रधान ने भी बीडीओ के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
मूनाकोट के बीडीओ गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को जब वह अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी सोनू नामक एक युवक उनके पास आया और ब्लॉक प्रमुख के पति जीवन वल्दिया के मजदूरों को विकासखंड परिसर में आवास देने को कहा।
विज्ञापन

जब उन्होंने बाहरी लोगों को सरकारी आवास देने में असमर्थता जताई तो ब्लॉक प्रमुख के पति ने फोन पर उन्हें गालियां दीं। इसके बाद चार-पांच लोगों के साथ दिन में एक बजे उनके कार्यालय में आकर गिरेबान पकड़ा और गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ का आरोप है कि उनका मोबाइल छीनकर कक्ष का दरवाजा बंद कर दिया गया। शोर मचाते हुए दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में अंगुली में चोट लग गई।
जब वह पिथौरागढ़ आने के लिए वाहन में बैठे तो उनके वाहन को रोक दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बीडीओ सहित ब्लॉक के कर्मचारियों की ओर से जाजरदेवल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि जान से मारने की धमकी देने के कारण सभी कर्मचारी डरे सहमे हैं।
उन्होंने पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। इधर गैना के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने भी बीडीओ के खिलाफ रुपये मांगने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। जाजरदेवल के थानाध्यक्ष केसी आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूर्व बीडीओ ने कार्यालय में खाया था जहर
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक पहले भी विवादों में रह चुका है। पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन बीडीओ ने कार्यालय में ही जहर खा लिया था। कर्मचारियों की तत्परता से उनकी जान बच गई थी। बीडीओ के इस कदम के पीछे राजनीतिक दबाव बताया गया था। एक बार फिर ब्लॉक में हुए ताजा प्रकरण से लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
मूनाकोट के प्रधान बोले काम नहीं करते ब्लॉक के कर्मचारी
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने डीएम से मुलाकात कर ब्लॉक के कर्मचारियों पर काम न करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन के नेतृत्व में प्रधान सोमवार शाम डीएम से मिले। प्रधानों ने डीएम आनंद स्वरूप से कहा कि ब्लॉक के कर्मचारी मनरेगा के कार्यों का कार्यादेश नहीं बना रहे हैं।
राज्य वित्त आयोग पैसा ब्लॉक प्रमुख ने बांट दिया हैं। पिछले 18 माह से ब्लॉक के कर्मचारी पैसा रिलीज नहीं कर हैं। 14 वित्त आयोग के भी यही हाल हैं। उन्होंने कहा कि पूछने पर बीडीओ उत्पीड़न का गलत आरोप लगा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सौन ने कहा कि यदि प्रधानों का उत्पीड़न किया गया तो प्रधान पूरे जिले में तालाबंदी कर देंगे। डीएम से मिलने वालों में खर्कदोली के कुंडल महर, सिलौनी के हरीश जोशी, गैना के विजय कुमार, देवद्वार के प्रधान कुंदन बोरा मौजूद रहे।

प्रमुख पति वल्दिया ने लगाया रुपये मांगने का आरोप
पिथौरागढ़। इस प्रकरण के बाद मूनाकोट की क्षेत्र प्रमुख के पति एवं सांसद प्रतिनिधि जीवन वल्दिया ने बीडीओ पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
वल्दिया का कहना है कि गैना गांव के प्रधान विजय कुमार अपनी ग्रामसभा का इस्टीमेट न बनने पर बीडीओ के पास गए थे। बीडीओ ने काम के लिए रकम की मांग की। रुपये न देने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रमुख पति का कहना है कि बीडीओ ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। वह बीच बचाव के लिए तो उनके साथ भी अभद्रता कर गाली गलौज की।
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। इस मामले में जाजरदेवल थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीओ पिथौरागढ़ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
- सुखबीर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed