{"_id":"c0e24a62a9071d7815bb049391d23d98","slug":"market-cylinder-fitted-with-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में सिलेंडर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में सिलेंडर रखकर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बेतालघाट (नैनीताल)।
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट क्षेत्र में कुकिंग गैस एजेंसी खोलने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने बाजार में जाम लगा दिया। उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने डीबीटीएल फार्म जमा कराने के बाद भी सिलेंडर न मिलने का आरोप भी लगाया।
मुख्य बाजार क्षेत्र में एकत्रित ग्रामीणों ने सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगाया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में कुकिंग गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार लंबे समय तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि केवाईसी और डीबीटीएल फार्म जमा कराने के लिए भी उन्हें भवाली स्थित गैस आफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी उनके डीबीटीएल फार्म जमा नहीं हो रहे हैं। जिन लोगों ने फार्म जमा करा दिए हैं उन्हें भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
वक्ताओं ने बेतालघाट बाजार क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शंकर जोशी, रमेश तिवाड़ी, ग्राम प्रधान कमल सिंह, नवीन चंद्र, कमला देवी, मुन्नी देवी, प्रेमा देवी, दीपक जोशी, बालम सिंह, ख्याली दत्त आदि शामिल थे।