{"_id":"e328e7a5479c7a92cbfbea6b8331e670","slug":"manuscript-conservation-workshop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं को दी पांडुलिपियों में लगने वाले कीटों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं को दी पांडुलिपियों में लगने वाले कीटों की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 07 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के सहयोग से हिमालयन सोसायटी फार हैरिटेज एंड आर्ट कंजरवेशन की ओर से चल रही पांडुलिपि संरक्षण कार्यशाला में शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों को पांडुलिपियों में लगने वाले कीटों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर ललित पाठक और संरक्षण सहायक रेनू कोहली ने बताया कि विभिन्न प्रकार के कीड़े हैं, जो कागज को क्षति पहुंचाते हैं। कीड़ा लगी पांडुलिपियां बुरादे की तरह बिखर जाती हैं। उन्होंने पुरानी और नई वैज्ञानिक विधि से कागज को संरक्षित करने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिल्वर फिश, कॉकरोच, बुक वार्सर (किताबी कीड़ा), दीमक, बुक लाइस और चूहों से पांडुलिपियां खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन्हें सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर संरक्षण की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस ओर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। कार्यशाला में नरेश कुमार, रवींद्र सुमन, रिंकेश कुमार, ज्योति, एहसान सिद्दीकी, सोनी बिष्ट, प्रशांत डोगरे, रोहिणी राणा, शिव, चंद्रशेखर कांटे आदि थे।
विज्ञापन