फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mansoon news uttarakhand

Nainital News: उत्तराखंड पहुंच गया मानसून

Sun, 25 Jun 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
mansoon news uttarakhand
हल्द्वानी। राज्य में मानसून ने शनिवार को दस्तक दे दी है। मानसून आने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में मानसून के दस्तक की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यहां मानसून आने की सामान्य तारीख 21 जून के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार पहले लग रहा था कि बिपरजॉय की वजह से मानसून देरी से पहुंचेगा लेकिन 20 जून के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ी और तय समय के आसपास ही मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग मानसून आने की दो से तीन दिन की देरी को करीब समय पर आना मानता है।
विज्ञापन

इधर हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। काठगोदाम, रानीबाग क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो हुई। तापमान में कमी आने से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह से राज्य में छा जाएगा जिसके बाद 25 से 28 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हल्द्वानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं में पिछले साल हुई थी मिलीजुली बारिश
हल्द्वानी। पिछले मानसून का कुमाऊं में मिलाजुला असर देखने को मिला था। बागेश्वर में सामान्य से 186 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी। इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर में सामान्य से कुछ कम बारिश हुई थी। नैनीताल और चंपावत जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई थी।

------
कोट== मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है, जो इलाके बचे हैं वहां भी मानसून जल्द सक्रिय हो जाएगा। नैनीताल जिला समेत अन्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। -विक्रम सिंह, निदेशक, उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article