फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mannequin blew

व्यापारियों ने एसटीएच प्रशासन का पुतला फूंका

Sat, 18 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 18 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mannequin blew

प्रांतीय ग्रामीण युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सुशीला तिवारी अस्पताल में लापरवाही के चलते पत्रकार की पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुतला दहन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन


 व्यापारियों का कहना था कि पत्रकार की पत्नी की मौत की घटना आज कोई नई नहीं है ये सुशीला तिवारी अस्पताल में अक्सर सुनने और देखने को मिलती हैं। सुशीला तिवारी के सभी डाक्टरों की स्वयं की क्लीनिक हैं और प्राइवेट प्रेक्टिस में ज्यादा समय देते हैं। आरोप है कि कुछ डाक्टरों द्वारा भर्ती रोगियों को अस्पताल से दवाइयां न देकर बाहर मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगाते हैं जहां डाक्टरों का कमीशन फिक्स होता हैं।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल स्वयं एक मरीज बनकर रह गया है। अस्पताल की सभी प्रकार की मशीनें जंक खा रही हैं, गरीब वर्ग के मरीजों के साथ स्टाफ द्वारा अभद्रता की जाती है। तमाम तरह की अनियमितताएं अक्सर देखी जाती हैं जिसमें गरीब मरीजों को इलाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान भुवन चंद्र भट्ट, मनीष अग्रवाल, विशाल शर्मा, नवनीत राणा, संयज बिष्ट, अंकित बिष्ट, जसवीर, जितेंद्र कपिल, दीपू अधिकारी, शांति जीना, कमल सुयाल, निशंक वर्मा, विशाल भोजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed