फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Manipur and Haryana got gold in fencing

Nainital News: फेंसिंग में मणिपुर और हरियाणा को गोल्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Manipur and Haryana got gold in fencing
हल्द्वानी। राष्ट्रीय फेंसिंग टूर्नामेंट के तीसरे दिन हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फॉयल इवेंट के बालक और बालिका वर्गों में एक गोल्ड सहित तीन पदक जीते। बालक वर्ग में हरियाणा और बालिका वर्ग में मणिपुर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया
विज्ञापन

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के मानसखंड हाॅल में चल रही स्पर्धा के बालक वर्ग में हरियाणा के सचिन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मणिपुर के पृथ्वीराज मैतई कंगबम रजत और यूपी के करन चौधरी व हरियाणा के विश्वजीत सांगवान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड के सूर्या गैरोला 30वें स्थान पर रहे। बालक वर्ग में कुल 90 मैच खेले गए। बुधवार को हुए मुकाबलों में एसएससीबी सहित 23 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग कुल 73 मैच खेले गए। इसमें मणिपुर की तकहेलंबम चानू मंगलेबी ने स्वर्ण, हरियाणा की प्राची ने रजत और महाराष्ट्र की जीजू पटेल व चंडीगढ़ की जिया शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड की अर्पिता शर्मा 19वें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed