{"_id":"6639773c63dfb374000564f8","slug":"mandi-outpost-incharge-vijay-mehta-tried-to-crush-with-a-scooter-hand-broken-haldwani-news-c-8-1-hld1023-353976-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मंडी चौकी इंचार्ज विजय मेहता को स्कूटी से कुचलने की कोशिश, हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मंडी चौकी इंचार्ज विजय मेहता को स्कूटी से कुचलने की कोशिश, हाथ टूटा
विज्ञापन
हल्द्वानी। बगैर हेलमेट आ रहे स्कूटी सवार युवक ने बरेली रोड मंडी चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे मंंडी चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आई और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उपचार के लिए उन्हें एसटीएच में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे के बाद स्कूटी सवार फरार हो गया है। दो घंटे बाद विजय मेहता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सोमवार शाम साढ़े सात बजे चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार युवक लालकुआं की ओर जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक ने रुकने के बजाय सीधे चौकी इंचार्ज को कुचलने का दुस्साहस किया और उनके ऊपर ही स्कूटी चढ़ा दी। चौकी इंचार्ज गिरकर चोटिल हो गए। उधर स्कूटी सवार युवक शनिबाजार के रास्ते स्कूटी लेकर फरार हो गया। साथी जवान चौकी इंचार्ज को डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना में उनका दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर में कई जगह गुमचोट आई हैं। हाथ में प्लास्टर चढ़ाने के बाद चौकी इंचार्ज विजय मेहता को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी।
देर शाम कोतवाली में सौंपी तहरीर
इस मामले में देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर सौंप दी गई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि आरोपित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।