फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man killed aunt over property dispute in haldwani

Haldwani Crime: बर्दाश्त नहीं हुआ चाची का न्याय...कर दिया कत्ल, प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या; जानिए मामला

Tue, 13 Aug 2024 10:04 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

हल्द्वानी में संपत्ति के चक्कर में अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। शहर में सोमवार को हुई महिला की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया।

विज्ञापन
man killed aunt over property dispute in haldwani
बर्दाश्त नहीं हुआ चाची का न्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में संपत्ति के चक्कर में अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। शहर में सोमवार को हुई महिला की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। बताते हैं कि गुप्ता परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में चाची की मध्यस्थता में होने वाले फैसलों से आरोपी नाराज था। प्रॉपर्टी के विवाद में हुए रिश्तों के कत्ल के बाद फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मुखानी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास रहने वाले हत्यारोपी तीन भाई हैं। कुसुम के पति कालीचरण के मुताबिक मकान के सबसे निचले तल पर हत्यारोपी रहता है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं था। वह अपने पिता से मकान में और हिस्से की मांग कर रहा था। इसे लेकर अक्सर भाइयों के बीच विवाद होता था।

विज्ञापन


भाइयों के बीच जब भी विवाद होता तो कुसुम मध्यस्थता के लिए पहुंचतीं और हर बार कुछ ऐसा होता कि फैसला हत्यारोपी के खिलाफ जाता। इससे वह बहुत नाराज चल रहा था। करीब पांच दिन पहले भी भाइयों के बीच हिस्से को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान हुई बैठक में कुसुम और कालीचरण ने मध्यस्थता कराई लेकिन विवाद काफी बढ़ गया था। किसी ने भी हत्यारोपी की बात का समर्थन नहीं किया। इसके बाद से हत्यारापी लापता था और सोमवार को अचानक लौटा तो चाची को मौत के घाट उतार दिया। उधर ये बात भी सामने आ रही है कि चाची हत्यारोपी के पिता से उस प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग, तीन वाहन जले; दमकल की चार गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि दो बातें निकलकर सामने आई हैं। इन बातों के आधार पर पुलिस की जांच चल रही है। कहा कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही हत्या हुई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। सूत्र बताते हैं कि फुटेज में आरोपी भागता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed