फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man injured in bear attack in Pahadpani nainital

Bear Attack: भालू के हमले में युवक घायल, मनोज ने पत्थर मारकर और हल्ला मचाकर खूंखार को भगाया...फिर बची जान

Mon, 19 Aug 2024 02:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

पहाड़पानी के धारी तहसील की ग्राम पंचायत मज्यूली के सेलालेख गांव में सोमवार की सुबह एक युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। युवक ने पत्थर और हल्ला मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया।

विज्ञापन
man injured in bear attack in Pahadpani nainital
भालू के हमले में युवक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के पहाड़पानी के धारी तहसील की ग्राम पंचायत मज्यूली के सेलालेख गांव में सोमवार की सुबह एक युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। युवक ने पत्थर और हल्ला मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कफरौली निवासी मनोज कुमार (38) पुत्र धरम राम सोमवार की सुबह धानारौली दुग्ध समिति से दूध देकर घर को लौट रहे थे। अचानक सेलालेख गांव के पास युवक पर भालू ने हमला कर दिया। मनोज ने भालू की नाक पर पत्थर से वार करते हुए हल्ला मचाकर भालू को जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से मनोज के पैर में खरोंचे आए हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: संघर्ष के सीप में उगे मोतियों ने सुनील की जिंदगी में बिखेरी चमक, एक जुनून ने सफलता की राह खोली
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी कृष्णा मेलकानी ने बताया कि कुछ समय से भालू क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साथ ही डर के मारे महिलाएं भी चारा लेने जंगल नहीं जा पा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भालू के हमले की जानकारी देने के साथ भालू को पकड़ने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों की जान पर खतरा न बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed