फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sunil Singh Bisht started pearl farming by making barren fields fertile in almora

Exclusive: संघर्ष के सीप में उगे मोतियों ने सुनील की जिंदगी में बिखेरी चमक, एक जुनून ने सफलता की राह खोली

Mon, 19 Aug 2024 01:17 PM IST
हीरा मेहरा हेमंत बिष्ट, संवाद
हेमंत बिष्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 01:17 PM IST
सार

सुनील सिंह बिष्ट ने कोरोना काल में दिल्ली से अपना व्यवसाय छोड़कर गांव लौटकर यहां बंजर पड़े खेतों को उपजाऊ बनाकर मोती की खेती का कार्य शुरू किया। शुरुआती संघर्ष के बीच खेती में फायदा होने से सुनील ने यूट्यूब का सहारा लिया। 

विज्ञापन
Sunil Singh Bisht started pearl farming by making barren fields fertile in almora
सुनील सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती। इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है हवालबाग विकासखंड के बेह निवासी सुनील सिंह बिष्ट ने। उन्होंने कोरोना काल में दिल्ली से अपना व्यवसाय छोड़कर गांव लौटकर यहां बंजर पड़े खेतों को उपजाऊ बनाकर मोती की खेती का कार्य शुरू किया। पहले तो उन्हें लगा कि जीवन अब कैसे चलेगा लेकिन संघर्ष और जुनून ने सफलता की राह खोल दी।

सुनील ने पहले सामान्य खेती की। शुरुआती संघर्ष के बीच खेती में फायदा होने से सुनील ने अपने नाम और काम को बढ़ाने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। इसके माध्यम से मोतियों की खेती करना सीखा। उन्होंने नई मिसाल पेश कर 100 वर्गमीटर के तालाब से 450 सीप के साथ मोतियों की खेती शुरू की जो खूब सफल रही। सुनील के अनुसार इससे उन्हें सालाना चार लाख रुपये की कमाई हो रही है। उन्होंने अपने साथ तीन लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा है। सुनील जिले में मोतियों की खेती करने वाले पहले किसान हैं।

विज्ञापन

राजस्थान से लाए सीप
सुनील ने बताया कि मोती उत्पादन के लिए सीप राजस्थान से मंगाए। बताया कि एक सीप से दो मोती निकलते हैं। एक डिजाइनर मोती का न्यूनतम मूल्य 120 रुपये के करीब होता है। सीप में मोती तैयार होने में करीब 18 से 24 माह का समय लगता है। इनकी ज्वैलरी शॉप में काफी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाई से तैयार होते हैं अलग-अलग डिजाइन के मोती
सुनील ने बताया कि सीप को तालाब में डालने से पहले उनकी सर्जरी कर उनमें लक्ष्मी-गणेश, गौतम बुद्ध सहित कई तरीके की डाई डाली जाती है। ऐसे में सीप से पैदा होने वाला मोती विभिन्न प्रकार के आकार में ढल जाता है। अपने संघर्ष, लगन और जुनून के कारण माेतियों की खेती वाले सुनील इलाके में काफी मशहूर भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed