फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man hanged himself when he could not repay his marriage debt in haldwani

Haldwani: अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया युवक, 25 जून की रात लगाई फांसी, सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत

Mon, 01 Jul 2024 06:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Jul 2024 06:05 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी युवक कर्ज नहीं चुका पाया। इस कारण उसने 25 जून की रात फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
man hanged himself when he could not repay his marriage debt in haldwani
फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी युवक कर्ज नहीं चुका पाया। इस कारण उसने 25 जून की रात फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर पांच फतेहउल्लाह गंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार की रविवार की देर रात हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अजय ने 25 जून की रात कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। मुरादाबाद में इलाज के बाद दो दिन पहले ही उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि अजय की चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के लिए उसने कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के साथ-साथ मासिक कमेटी की किस्तें भी भर रहा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Accident: ई-रिक्शा पलटने से चार साल का बच्चा घायल, माता-पिता के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा था मोनू
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी बबिता और दो बेटियां हैं। 25 जून की रात परिवार वालों ने अजय को घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिवार वालों ने अजय को तुरंत फंदे से उतारकर मुरादाबाद के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद 29 जून को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती करा दिया। यहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed