{"_id":"668299c828b1bf0530053dcc","slug":"four-year-old-child-injured-when-e-rickshaw-overturns-in-tanakpur-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ई-रिक्शा पलटने से चार साल का बच्चा घायल, माता-पिता के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा था मोनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ई-रिक्शा पलटने से चार साल का बच्चा घायल, माता-पिता के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहा था मोनू
Mon, 01 Jul 2024 05:28 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:28 PM IST
सार
टनकपुर में पूर्णागिरि लिंक मार्ग में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से यूपी निवासी चार वर्षीय श्रद्धालु घायल हो गया। इलाज के लिए उसे टनकपुर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टनकपुर में पूर्णागिरि लिंक मार्ग में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से यूपी निवासी चार वर्षीय श्रद्धालु घायल हो गया। इलाज के लिए उसे टनकपुर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Road Accident: चंपावत में कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे; पांच घायल
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रद्धालुओं को लेकर बूम से टनकपुर आ रहा एक ई-रिक्शा बोरागोठ के पास अनियंत्रित होकर मार्ग में पलट गया। हादसे में मां पूर्णागिरि के दर्शन कर माता पिता के साथ टनकपुर लौट रहे चार वर्षीय मोनू तिवारी पुत्र माधव तिवारी निवासी ग्राम गोकुल, थाना महावत, जिला मथुरा घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत ही इलाक के लिए उपजिला अस्पताल लाए। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मासूम के पैर और हाथ में चोट आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन